Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में पश्चिम बंगाल को मिले 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

दो दिवसीय सम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

06 Feb 2025

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में पश्चिम बंगाल को मिले 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बताया कि दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के दौरान राज्य को 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कुल 212 समझौता ज्ञापन (एमओयू) और आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो राज्य की निवेश क्षमता को दर्शाते हैं।

दो दिवसीय सम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे पश्चिम बंगाल में हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उल्लेखनीय है कि बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) पश्चिम बंगाल सरकार का प्रमुख आयोजन है, जिसका उद्देश्य नीति निर्माताओं, कॉर्पोरेट नेताओं, उद्यमियों, शिक्षाविदों और थिंक-टैंकों को एक मंच पर लाना है। इस वर्ष, 5-6 फरवरी को कोलकाता में आयोजित इस समिट का यह आठवां संस्करण था। समिट में प्लेनरी सत्र, क्षेत्रीय सत्र, देश विशेष सत्र, और बीटूबी एवं बीटूजी बैठकें शामिल थीं, जिनका उद्देश्य नेटवर्क का विस्तार करना और संभावित साझेदारों से मिलना था। सम्मेलन में रिलायंस, नेवटिया, अंबुजा, आरपी संजीव गोयनका सहित अन्य बड़े औद्योगिक घरानों ने बड़े निवेश का ऐलान किया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में पश्चिम बंगाल को मिले 4.40 लाख क
दो दिवसीय सम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News